फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vidya Kendra inaugurated in the name of martyr Amit

Hamirpur (Himachal) News: बलिदानी अमित के नाम से विद्या केंद्र का हुआ शुभारंभ

Tue, 18 Feb 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 18 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Vidya Kendra inaugurated in the name of martyr Amit
सर्वजन कल्याण सभा ने तलासी गांव में विद्या केंद्र का शुभारंभ किया। स्रोत : सभा
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। सर्व जनकल्याण सभा ने शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए धनेड़ पंचायत के तलासी गांव में अमर शहीद अमित के नाम से विद्या केंद्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शहीद अमित विद्या केंद्र का शुभारंभ हिप्र विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो. रमेश चंद ने किया। इस अवसर पर शहीद अमित के पिता विजय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सर्व जनकल्याण सभा के सदस्यों ने कहा कि गांवों व दूर-दराज के क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल के उपरांत पढ़ाई के लिए उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है, जिससे ग्रामीण बच्चे कहीं न कहीं उपेक्षा का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्वजनकल्याण सभा सराहनीय कदम ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए किया है। सर्वजनकल्याण सभा के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि हमारे गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उनको निखारने व सही दिशा में चलाने के लिए सही कदम उठाने की जरूरत है। इसी कड़ी में शहीद अमित विद्या केंद्र का शुभारंभ तलासी में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्या केंद्र में कक्षा छठी से बाहरवीं कक्षा तक के तीस से अधिक बच्चों को स्कूल के उपरांत उनके ही गांव में निशुल्क पढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर सभा के उपाध्यक्ष बलबीर, कोषाध्यक्ष सोम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed