{"_id":"6076f7e88ebc3e59274e14fc","slug":"vicious-flew-two-mobile-phones-in-hamirpur-s-ward-number-eight-hamirpur-hp-news-sml367429434","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर के वार्ड नंबर आठ में शातिर ने उड़ाए दो मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर के वार्ड नंबर आठ में शातिर ने उड़ाए दो मोबाइल फोन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में चोरियों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। अब हमीरपुर बस स्टैंड के समीप वार्ड नंबर आठ में एक घर से शातिर दो मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर गए हैं। इन मोबाइल फोन की बाजार में कीमत 10 हजार रुपये और आठ हजार रुपये बताई जा रही है। मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे की यह घटना है। राकेश कुमार पुत्र प्रेम लाल गांव धबीरी तहसील बिझड़ी जिला हमीरपुर ने बताया कि उन्होंने इस बारे में पुलिस थाना सदर में चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी है।
जब शातिर घर के कमरे में चोरी के लिए घुसा तो घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। अब पुलिस सीसीटीवी की मदद से मामले का पटाक्षेप करने में लगी है। हैरानी की बात है कि एक हफ्ते के भीतर चोरी का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 7 अप्रैल को डांग क्वाली मार्ग पर स्थित शिव मंदिर में चोरी हो चुकी है।
इसके अलावा जलशक्ति विभाग के चबूतरा और नादौन के दो पंप हाउसों में भी लूट की वारदात हो चुकी है। जलशक्ति विभाग की लाखों की मशीनरी लूटने वाले अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं हैं। जबकि, कुछ माह पूर्व ही गांधी गेट हमीरपुर की एक मोबाइल दुकान से भी एक शातिर मास्क की आड़ में दो महंगे मोबाइल फोन उड़ा चुका है।
विज्ञापन
उधर, व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान अनिल सोनी, अध्यक्ष विपिन शर्मा, सुमित ठाकुर, अश्वनी जगोता और अश्वनी पुरी ने पुलिस प्रशासन से बढ़ती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग उठाई है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि इस बारे में थाना सदर को जांच के निर्देश दिए हैं।