फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vehicle met with accident during NH construction

Hamirpur (Himachal) News: एनएच निर्माण के दौरान वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Sat, 07 Oct 2023 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vehicle met with accident during NH construction
एनएच निर्माण के दौरान वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त
टौणीदेवी (हमीरपुर)। हमीरपुर से मंडी बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 03 के निर्माण कार्य में जुटी कंपनी का ट्रांसिट मिक्सर वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के दौरान इस वाहन में चालक मौजूद नहीं था लेकिन दुर्घटना के कारण वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। ट्रांसिट मिक्सर वाहन करीब 25 फीट नीचे खाई में लुढ़क गया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक शुक्रवार दोपहर को खाना खाने के लिए गया था।
विज्ञापन


इस दौरान एक अन्य चालक इस वाहन को टौणीदेवी के नजदीक गांव चाहड़ में निर्माणाधीन डंगे के पास ले गया। चालक जैसे ही वाहन से उतरा तो अचानक वाहन चल पड़ा और गहरी खाई में लुढ़क गया। उधर, पुलिस चौकी के सह प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। कंपनी के अधिकारियों की ओर से अपने ही स्तर पर इस मामले को सुलझाने की बात की गई। इससे पुलिस में यह मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed