फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ve Manmonea Balak Natha Kadon Bulavenga... Devotees rejoiced on the bhajan

Hamirpur (Himachal) News: वे मनमोनेआ बालक नाथा कदों बुलावेंगा... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 20 Feb 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 20 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ve Manmonea Balak Natha Kadon Bulavenga... Devotees rejoiced on the bhajan
बाबा बालक नाथ महंत निवास में आयोजित कार्यक्रम में भजन गाते गायक करनैल राणा। स्रोत : श्रद्धालु - फोटो : reasi
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर महंत निवास में समाधिलीन 1008 शिवगिरी महाराज की 21वीं बरसी पर बुधवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के महंत श्रीश्री 1008 राजेंद्र गिरी के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में देश भर से संत-महंत इकट्ठा हुए थे।
विज्ञापन

सुबह 10:00 बजे संत समाज की अगुवाई में झंडा रस्म की गई। उसके बाद एक विशाल चौकी का भी आयोजन किया गया। विख्यात गायक करनैल राणा ने बाबा के भजनों से यहां पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। करनैल राणा ने वे मनमोनेआ बालक नाथा कदों बुलावेंगा.., धुडु नचदा जट्टां खलारी के... सहित अन्य भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

वहीं, गायक अभिषेक सोनी और पंजाब के गायक सांवरा वी और सदगुरु भजन मंडली होशियारपुर के गायकों ने भी बाबा बालक नाथ का गुणगान किया। देश-विदेश से पहुंचे महंत समुदाय के अनुयायियों ने अपने ब्रह्मलीन महंत श्रीश्री 1008 शिवगिरी महाराज को याद किया और बाबा बालक नाथ का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास में महंत शिवगिरी का काफी योगदान

ब्रह्मलीन महंत शिवगिरी महाराज का मंदिर और आसपास के क्षेत्र के विकास में सराहनीय योगदान रहा है। महंत शिवगिरी की ही सोच के परिणाम में चकमा गांव में बाबा बालक नाथ महाविद्यालय, विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय, बाबा बालक नाथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और दियोटसिद्ध में लंगर व्यवस्था उन्हीं के समय में शुरू हुई है। वर्ष 1987 में न्यास गठन के बाद यह सारी संस्थाएं न्यास के अधीन आ गईं। अब इनका संचालन न्यास द्वारा किया जाता है।

बाबा बालक नाथ महंत निवास में आयोजित कार्यक्रम में भजन गाते गायक करनैल राणा। स्रोत : श्रद्धालु

बाबा बालक नाथ महंत निवास में आयोजित कार्यक्रम में भजन गाते गायक करनैल राणा। स्रोत : श्रद्धालु- फोटो : reasi

बाबा बालक नाथ महंत निवास में आयोजित कार्यक्रम में भजन गाते गायक करनैल राणा। स्रोत : श्रद्धालु

बाबा बालक नाथ महंत निवास में आयोजित कार्यक्रम में भजन गाते गायक करनैल राणा। स्रोत : श्रद्धालु- फोटो : reasi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed