फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Varsha Sharma selected as Head Girl and Aved Ansari as Head Boy.

Hamirpur (Himachal) News: वर्षा शर्मा हेड गर्ल और आवेद अंसारी हेड बॉय चयनित

Wed, 09 Sep 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 09 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन, जिम्मेदारी और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से छात्र परिषद का गठन किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य रतन चंद जरियाल ने चयनित विद्यार्थियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया। वर्षा शर्मा को हेड गर्ल और आवेद अंसारी को हेड बॉय चुना गया। हेड बॉय और हेड गर्ल विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के साथ अनुशासन और विद्यालय की व्यवस्थाओं पर भी नजर रखेंगे।
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों को विभिन्न क्लबों और हाउसों की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। प्रधानाचार्य रतन चंद जरयाल ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने, दूसरों का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने और टीम को साथ लेकर चलने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से तनमय श्रीनेत्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व और जीवन कौशल विकसित करना उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed