फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vacant posts of officers dominate development work

Hamirpur (Himachal) News: विकास कार्यों पर हावी रिक्त अधिकारियों के पद

Fri, 02 May 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 02 May 2025 06:48 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर में रिक्त अधिकारियों के पद विकास कार्यों पर हावी हो रहे हैं। शहर से लेकर उपमंडल स्तर पर स्थायी अधिकारी न होने से लोगों को कार्य करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुजानपुर शहर में एक माह से कार्यकारी अधिकारी जबकि डेढ़ माह से उपमंडलाधिकारी का पद रिक्त है। दोनों पदों पर सरकार की ओर से प्रतिनियुक्ति पर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है ताकि कागजी कार्रवाई को पूरा किया जा सके। स्थायी नियुक्ति को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जिससे शहर से लेकर उपमंडल स्तर होने वाले विकास कार्य अधर में लटके हैं।
विज्ञापन

लोगों में रमेश कुमार, मदन, गोपाल, प्रदीप वालिया, अनीता देवी, संजय, रोशनी देवी आदि ने कहा कि उपमंडल सुजानपुर में विकास कार्य रुक गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र स्तरीय होली मेले के बीच सरकार की ओर से एसडीएम का तबादला कर दिया गया। जिसके बाद हमीरपुर के एसडीएम को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं नगर परिषद कार्यालय में कार्यरत कार्यकारी अधिकारी 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति के एक माह बाद नगर परिषद नादौन के कार्यकारी अधिकारी को सुजानपुर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। एक साथ दो पदों पर अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अधिकारी फील्ड में कार्य नहीं कर पा रहे हैं। जिससे आम जनता को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन




सुजानपुर में रिक्त एसडीएम और कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति का मामला प्रदेश सरकार के समक्ष रखा है। शीघ्र ही रिक्त पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति करवाई जाएगी ताकि विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कैप्टन रणजीत सिंह, विधायक सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed