{"_id":"630e50263e26787c9a0d8ed1","slug":"v-hamirpur-hp-news-sml420061659","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के मामले में ससुराल पक्ष के सात लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत के मामले में ससुराल पक्ष के सात लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत जहरीला पदार्थ खाने से हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में मृतका का पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी और देवर-देवरानी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
ममता देवी (38) पत्नी रोहित कुमार निवासी जज्जल, पंचायत उसनाड़ कलां ने शनिवार रात को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था और उसकी टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। परिजनों के मुताबिक ममता को शादी के बाद लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इसकी वजह से उसने अपनी जान दे दी है। डीएसपी बड़सर शेर सिंह ठाकुर का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें पहली सितंबर तक पुलिस की रिमांड पर भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।