फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Uttarala-Holi road will be constructed under MLA priority

Hamirpur (Himachal) News: विधायक प्राथमिकता के तहत बनेगी उतराला-होली सड़क

Mon, 15 Dec 2025 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 15 Dec 2025 05:08 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने सड़क निर्माण को लेकर दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। उतराला-होली सड़क का निर्माण होने की आस बंधी है। सरकार ने इस मार्ग के निर्माण के लिए विधायक प्राथमिकता के तहत पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने टीएसी की बैठक में इस मार्ग का निर्माण विधायक प्राथमिकता के तहत करने के निर्देश दिए हैं।
इस सड़क के निर्माण के लिए लोगों ने पिछले कई सालों से लगातार लड़ाई लड़ी है। इस सड़क को विधायक प्राथमिकता में डालने से अब इस मार्ग के निर्माण के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध होगा। जानकारी के मुताबिक होली की लाके वाली माता से जालसू जोत तक लगभग 22 किलोमीटर सड़क के निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। बैजनाथ की ओर से 12 किलोमीटर सड़क के लिए 9 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है और बचे 17 किलोमीटर के लिए विभाग औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


इस सड़क को विधायक प्राथमिकता में डालने के बाद होली-उतराला सड़क संघर्ष समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री और विधायक का आभार व्यक्त किया है। सड़क बन जाने के बाद चंबा और कांगड़ा की दूरी लगभग 200 किलोमीटर कम हो जाएगी। सर्दियों में होली के आसपास के लोग कांगड़ा जिला के पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर, नगरोटा बगवां, शाहपुर और धर्मशाला में आकर रहते हैं। लिहाजा इस सड़क के बन जाने के बाद जहां दूरी कम होगी, वहीं पर समय की बचत भी होगी। कांगड़ा और चंबा की होली-उतराला सड़क संघर्ष समिति के पदाधिकारी लंबे समय से इस सड़क के निर्माण के लिए आवाज उठाते रहे हैं। विधायक किशोरी लाल ने बताया कि बैजनाथ की तरफ से मार्ग के निर्माण का कार्य जारी है और आगे की डीपीआर तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed