फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Utility of routes discussed in the meeting

Hamirpur (Himachal) News: बैठक में रूटों की उपयोगिता पर की गई चर्चा

Sat, 09 Nov 2024 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 09 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
एडीएम की अध्यक्षता में रूट फार्मूूलेशन की हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले के 45 रूटों पर निजी बस ऑपरेटरों की ओर से टेंपो ट्रेवलर चलाना प्रस्तावित है। इस संदर्भ में रूट फार्मूलेशन कमेटी की बैठक एडीएम की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में आरटीओ, आरएम परिवहन विभाग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में प्रस्तावित रूटों की उपयोगिता पर चर्चा की गई। प्रस्तावित रूटों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक के उपरांत अब आगामी प्रक्रिया के तहत प्रोसीडिंग बनाई जा रही है। एक-दो दिन में इन रूटों को पुन: चेक किया जाएगा। रूटों की जानकारी सही फार्मेट में शिमला परिवहन विभाग को भेजी जाएगी, ताकि कोई आपत्ति न लगे। उसके उपरांत इन प्रस्तावित रूटों पर टेंपो टे्रवलर चलाने संबंधित प्रक्रिया को आरंभ किया जाना है।
विज्ञापन

बड़सर, भोरंज, नादौन, सुजानपुर और हमीरपुर से 45 रूटों के प्रस्ताव आए हैं। इन टेंपो ट्रेवलर को उन रूटों पर चलाए जाने की योजना है, जहां पर अभी तक न ही प्राइवेट और न ही सरकारी बस की सुविधा प्राप्त हुई है। आरटीओ हमीरपुर अंकुश शर्मा ने कहा कि रूट फार्मूलेशन की बैठक संपन्न हुई है। इस बैठक में प्रस्तावित 45 रूटों पर विचार-विर्मश किया गया है। उन्होंने कहा कि इन रूटों पर यदि टेंपो ट्रेवलर चलाए जाते हैं, तो काफी लोगों को लाभ मिलेगा। सही फार्मेट पर जानकारी देने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed