{"_id":"65ca632612a5cc2b690d6286","slug":"upload-data-of-pregnant-women-on-reproductive-and-child-health-portal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-121086-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गर्भवती महिलाओं का प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य पोर्टल पर अपलोड करें डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गर्भवती महिलाओं का प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य पोर्टल पर अपलोड करें डाटा
Mon, 12 Feb 2024 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में मासिक बैठक के दौरन उपस्थित सीएमओ व अन्य अधिकारी।
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डाॅ. आरके अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय के कान्फ्रेंस हॉल में सोमवार को जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजय जगोता, डाॅ.अजय अत्री व डाॅ. राकेश ठाकुर, डाॅ. सुनील वर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी, डाॅ. अरविंद कौंडल, डाॅ. ब्रजेश शर्मा, डॉ. अभिनीत शर्मा, डाॅ. राज कुमार व लेखाकार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के संबंध में रिपोर्टों की समीक्षा के उपरांत कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का 12 सप्ताह के अंदर गर्भावस्था के लिए पंजीकरण अनिवार्य रूप से प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य पोर्टल पर अपलोड करें। किसी कारण 12 सप्ताह के भीतर पंजीकृत नहीं हो पाती हैं तो उन लाभर्थियों की कारण सहित पूरी जानकारी जुटाकर अपने पास रखें।
इसी तरह गंभीर अनीमिया से जूझ रही महिलाओं की केस वाइज पूरी जानकारी जुटाएं और उनका नियमित तौर पर स्वास्थ्य संबंधी फॉलोअप भी करें, ताकि उनकी स्थिति में सुधार हो। उन्होंने कहा कि उपलब्ध स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों का गहन विशलेषण करें तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल उठाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को कहा कि वह विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत आवंटित धनराशि का समय पर खर्च करना भी सुनिश्चित करें।