फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Upload cyber crime complaints on NCRP portal: SP

साइबर अपराध की शिकायतों को एनसीआरपी पोर्टल पर चढ़ाएं : एसपी

Fri, 17 Jan 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 17 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Upload cyber crime complaints on NCRP portal: SP
शिमला में उप पुलिस महानिरीक्षक साइबर अपराध मोहित चावला से मुलाकात करते एसपी भगत सिंह ठाकुर। पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। साइबर अपराधों की बढ़ती शिकायतों और घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला हमीरपुर ने पुलिस उप महानिरीक्षक साइबर अपराध मोहित चावला के साथ विशेष भेंट और गहन चर्चा की।
एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि साइबर अपराध से संबंधित जितनी भी शिकायतें थानों में आती हैं, उन्हें तुरंत एनसीआरपी पोर्टल पर चढ़ाया जाए, ताकि पीड़ित को उसकी राशि वापस लौटाने की संभावना अधिक से अधिक हो, उच्च न्यायालय शिमला के आदेशानुसार साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों में होल्ड की गई राशि को रिलीज करने के लिए एफआईआर की जरुरत नहीं होती है।
विज्ञापन

इस बारे में सभी शिकायतकर्ताओं को विशेष जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों/शिकायतों के निपटारे के लिए हर जिला साइबर सैल में पुलिस उप अधीक्षक के पद के अधिकारी को प्रभारी बनाया जाए, राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में इस पोर्टल और इसके कार्य करने की प्रक्रिया के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed