फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   University's youth festival begins with Kashmiri dance

कश्मीरी नृत्य के साथ विवि के युवा समारोह का आगाज

Wed, 15 Dec 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
University's youth festival begins with Kashmiri dance
प्रदेश विवि के युवा महोत्सव के ग्रुप तीन(नृत्य) प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कश्मीरी नृत्य करती छात? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। गौतम कॉलेज हमीरपुर में बुधवार को प्रदेश विश्वविद्यालय के युवा समारोह ग्रुप तीन में नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें मुख्यातिथि राजकीय महाविद्यालय लंज के प्राचार्य वेद प्रकाश पटियाल और शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक पीएन बंसल ने बतौर विशिष्ट मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

सबसे पहले नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व कश्मीरी छात्राओं ने कश्मीरी नृत्य प्रस्तुत किया। कॉलेज के प्रबंध निदेशक जगदीश गौतम ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। युवा समारोह ग्रुप तीन (नृत्य) में प्रदेश के 25 महाविद्यालयों के 500 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी।
विज्ञापन

गौतम कॉलेज हमीरपुर के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों व सभागार में उपस्थित जनसमूह का स्वागत किया। साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग की आशा की। गौतम महाविद्यालय के सचिव डॉ. रजनीश गौतम ने भी सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। पीएन बंसल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। मुख्यातिथि ने कहा कि मां सरस्वती के स्टेज में ताकत होती है। यही वह मंच है जहां पर प्रतिभागी अपना इतिहास बनाते हैं व अपना नाम कमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागियों को उत्साहित करते हुए कहा कि हार और जीत होती रहती है, लेकिन हमें अपना बेहतरीन प्रदर्शन देना चाहिए। राजकीय महावद्यिालय शिलाई ने इस समारोह का पहला समूह नृत्य प्रस्तुत किया। उसके बाद राजकीय महाविद्यालय ढलियारा, राजकीय महाविद्यालय देहरा, राजकीय महाविद्यालय मंडी और राजकीय महाविद्यालय नादौन ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। हिमाचली वेशभूषा में सजे इन विद्यार्थियों ने अपने-अपने क्षेत्र के रीति रिवाजों के अनुसार नृत्य पेश किया। नाटियों के प्रदर्शन देख सभी दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।

पूर्व सीएम धूमल नहीं पहुंचे कार्यक्रम में
गौतम कॉलेज में आयोजित प्रदेश विवि के यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने करना था, लेकिन वह हमीरपुर से बाहर हैं। जिसके चलते वह इस कार्यक्रम का शुभारंभ नहीं कर पाए। धूमल पूर्व में 11 दिसंबर को आयोजित प्रदेश विवि की महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ भी नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed