फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Union Minister Anurag dedicated four roads made of ten crores to the public

केंद्रीय मंत्री अनुराग ने जनता को समर्पित कीं दस करोड़ से बनी चार सड़कें

Sun, 17 Oct 2021 06:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Anurag dedicated four roads made of ten crores to the public
दस करोड़ से बनी चार सड़कों का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को 10 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी चार सड़कों को जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने गसोता महादेव मंदिर 53 में लाख रुपये की लागत से बनने वाले गोसदन का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

शिलान्यास के बाद उन्होंने प्रसिद्ध गसोता महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ प्रदेश के पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर और भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत उन्होंने चार मार्गों को जनता को समर्पित किया तथा गसोता महादेव गोसदन का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

गोसदन के निर्माण से क्षेत्र में लावारिस पशुओं को सहारा मिलेगा। सड़क निर्माण से गांवों के विकास को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांवों को सड़कों से जोड़ने का काम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी और तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के समय हुआ था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से इस काम को गति मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाहू में हवाई अड्डे की मांग पर उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के आधार पर मंडी में हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भूमि का चयन किया गया है। उस आधार पर जाहू में हवाई अड्डे का निर्माण नहीं हो सकता है। पर्यटन कि दृष्टि से हिमाचल में कहीं भी हवाई अड्डा बने, हम उसका स्वागत करते हैं। कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलतेे हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपना अध्यक्ष तक नहीं चुन पा रही है। एक परिवार से बाहर वे सोचते नहीं हैं। अब पार्टी ने अध्यक्ष का चुनाव एक साल और टाल दिया है, आखिर किस बात का डर है।
प्रदेश में उपचुनाव में पार्टी की जीत को सुनिश्चित बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने जीतने वाले लोगों को टिकट दिए हैं तथा भाजपा के लोग प्रदेश के मुख्यमंत्री के चार साल के कामों को लेकर जनता में जा रहे हैं। तीनों विधानसभा सीटों और लोकसभा सीट पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। केंद्र और राज्य सरकार के सामूहिक प्रयासों के फलस्वरूप ही हिमाचल में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, कृषि और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को लावारिस पशुओं को आश्रय देने के लिए प्राथमिकता के आधार पर गोसदनों और गो अभयारण्यों का निर्माण कर रही है।

गसोता के गोसदन का निर्माण तीन माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। सुजानपुर के निकट खैरी में कऊ सेंक्चुरी बनकर तैयार हो गई तथा यहां लावारिस पशुओं को वहां शिफ्ट किया जा रहा है। आने वाले समय में जिला में कोई भी लावारिस पशु सड़कों पर नहीं मिलेगा। सोलन और सिरमौर जिले को पहले लावारिस पशु मुक्त बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed