{"_id":"6aa069251a9f87e0af0a33cf","slug":"under-19-girls-sports-competition-to-be-held-in-jahu-from-the-10th-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-207660-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जाहू में 10 से होगी अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जाहू में 10 से होगी अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता
Wed, 09 Sep 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
जाहू पाठशाला की क्यारियों में उगे खरपतवार को उखाड़ते स्वयंसेवी। स्रोत : संस्थान
जाहू (हमीरपुर)। हमीरपुर और भोरंज ब्लॉक की अंडर-19 वर्ग की छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता 10 से 12 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में होगी। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी और बैडमिंटन के मुकाबले करवाए जाएंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन 10 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे भोरंज एसडीएम शशिपाल शर्मा करेंगे। 12 सितंबर को भोरंज के विधायक सुरेश कुमार समापन समारोह की अध्यक्षता कर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित करेंगे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने जिला समन्वयक एवं अंग्रेजी प्रवक्ता रामलाल के नेतृत्व में स्कूल परिसर की साफ-सफाई की।
विज्ञापन
स्वयंसेवियों ने पाठशाला की क्यारियों में उगे खरपतवार को उखाड़कर नष्ट किया और स्वच्छता का संदेश भी दिया। संवाद