{"_id":"670fc7f68142389a530025fd","slug":"under-14-state-level-athlete-competition-will-be-held-in-childrens-school-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-138622-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाल स्कूल हमीरपुर में होगी अंडर-14 राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाल स्कूल हमीरपुर में होगी अंडर-14 राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता
विज्ञापन
25 और 26 नवंबर को किया जाएगा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में बुधवार को डीएसएसए (प्रारंभिक) विंग की जिलास्तरीय बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने की। बैठक में उप जिला शिक्षा अधिकारी ओंकार भाटिया, प्रधानाचार्य मुस्ताक मोहम्मद सहित अन्य स्कूल के प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक में 25 और 26 नवंबर को बाल स्कूल हमीरपुर में अंडर-14 राज्यस्तरीय एथलीट प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में चर्चा हुई।
प्रतियोगिता का संचालन सिंथेटिक ट्रैक अणु में होगा। प्रतियोगिता में 100 से लेकर 1500 मीटर दौड़, लंबीकूद, ऊंची कूद, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अतिरिक्त बैठक में राज्यस्तरीय अंडर-14 सांस्कृतिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षाखंड नादौन में करवाने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल नादौन में किया जाएगा। प्रतियोगिता में 25 से लेकर 26 नवंबर तक छात्र वर्ग जबकि 28 से 29 तक छात्रा वर्ग की टीमें भाग लेंगी। इस मौके पर एडीपीओ प्रारंभिक शिक्षा विभाग करतार चंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।