फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ultrasound will now be held every week in Civil Hospital Bhoranj

Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल भोरंज में अब हर सप्ताह होंगे अल्ट्रासाउंड

Fri, 01 Sep 2023 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में अब हर सप्ताह मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। एक सितंबर से अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। मरीज हर सप्ताह वीरवार के दिन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवा सकते हैं। सिविल अस्पताल भोरंज में 33 पंचायतों के लोग इलाज के लिए निर्भर हैं लेकिन यहां अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अभी तक अस्पताल में एक माह में महज दो दिन दूसरे व चौथे वीरवार को ही मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। जिस कारण इमरजेंसी में मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए हमीरपुर अस्पताल की तरफ रुख करना पड़ता था। हमीरपुर अस्पताल में पहले से ही लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। इससे परेशानी और बढ़ जाती थी। इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए अब सिविल अस्पताल में हर सप्ताह वीरवार को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। सिविल अस्पताल भोरंज की रोजाना 300 के करीब ओपीडी है। अब नई सुविधा से निश्चित तौर पर मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इस बारे में बीएमओ डॉ. ललित कालिया ने कहा कि एक सितंबर के बाद अस्पताल में हर वीरवार को अल्ट्रासाउंड करवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य कर रही है। भोरंज अस्पताल में अभी हाल ही में चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। अब लोगों को यहीं पर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed