फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ultrasound machine in medical college broken for three months, now work is going on with the help of one

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में तीन महीने से अल्ट्रसाउंड मशीन खराब, अब एक के सहारे चल रहा काम

Thu, 06 Feb 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 06 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine in medical college broken for three months, now work is going on with the help of one
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद - फोटो : mathura
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में तीन माह से एक अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। तीन महीने बीत जाने के बाद भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन इसकी सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

मशीन खराब होने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मेडिकल कॉलेज में दो अल्ट्रासाउंड मशीन हैं, जिसमें से एक अल्ट्रसाउंड मशीन की सुविधा मिल रही है। लेकिन एक अल्ट्रासाउंड मशीन पर दबाव अधिक होने के कारण अधिकतर मरीज खासकर गर्भवती महिलाएं निजी केंद्रों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

निजी केंद्रों में उन्हें अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ काफी संख्या में अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचते हैं। करीब 70 से 80 मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए आते हैं, लेकिन यहां पर एक ही अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से भी अल्ट्रसाउंड मशीन की समस्या के समाधान की मांग की है। मरीजों ने कहा कि मशीन काफी समय से खराब पड़ी है, इसको जल्द से जल्द ठीक किया जाना चाहिए।

कोट
मेडिकल कॉलेज में दो अल्ट्रसाउंड मशीन हैं। एक मशीन तीन माह से खराब पड़ी है, जबकि एक अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा मरीजों को मिल रही है। जो अल्ट्रसाउंड मशीन खराब है, उसका पार्ट मंगवाया गया है। जैसे ही पार्ट आ जाएगा, दूसरी अल्ट्रासाउंड मशीन भी ठीक हो जाएगी।
-डॉ. रमेश भारती, प्राचार्य, डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर
कैप्शन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए इंतजार करते मरीज। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed