फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ukhali's Seema Sharma will give the entire amount of daughter's Shagun to Red Cross

Hamirpur (Himachal) News: बेटी के शगुन की सारी राशि रेडक्रॉस को देंगी उखली की सीमा शर्मा

Sun, 23 Feb 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 23 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह के आह्वान पर कई जिलावासी सोसायटी के लिए अंशदान कर रहे हैं, ताकि उनकी नेक कमाई का कुछ अंश असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के काम आ सके।
विज्ञापन

उपायुक्त के विशेष आह्वान से प्रेरित होकर गांव उखली की सीमा शर्मा भी जिला रेडक्रॉस सोसायटी में अंशदान के लिए आगे आई हैं। सीमा शर्मा ने अगले हफ्ते होने वाली अपनी बेटी की शादी के दौरान रिश्तेदारों और अन्य आमंत्रित लोगों से शगुन के रूप में मिलने वाली सारी धनराशि को जिला रेडक्रॉस सोसायटी को दान करने का निर्णय लिया है। उपायुक्त से मिलने हमीरपुर पहुंची सीमा शर्मा ने यह इच्छा व्यक्त की है।
विज्ञापन


सीमा शर्मा की इस पहल की सराहना करते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि जिलावासी इस संस्था के सदस्य, आजीवन सदस्य, संरक्षक या मुख्य संरक्षक बनकर तथा अपनी नेक कमाई से कुछ धनराशि सोसाइटी को दान करके किसी असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। उन्होंने जिलावासियों से अधिक से अधिक संख्या में रेडक्रॉस से जुड़कर इस पुनीत कार्य में यथासंभव योगदान की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed