{"_id":"677d7366010e1e1a4d0482ac","slug":"two-thousand-rupees-stolen-from-a-womans-purse-in-the-hospital-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-145276-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अस्पताल में महिला के पर्स से दो हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अस्पताल में महिला के पर्स से दो हजार रुपये चोरी
Wed, 08 Jan 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में पुलिस सहायता कक्ष के शुरू होने के बावजूद चोरी की वारदात हुई। अणु निवासी लीला देवी ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के साथ-साथ पुलिस को भी शिकायत दी है। महिला ऑर्थो ओपीडी में इलाज करवाने आई थी कि इस दौरान उसका पर्स चोरी हो गया। महिला के अनुसार पर्स में दो हजार रुपये और एटीएम कार्ड था। उसने इसकी शिकायत पुलिस सहायता कक्ष के साथ-साथ कंट्रोल रूम में दी। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों की ओर से सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। उसके बाद अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मी को पर्स तो मिल गया लेकिन उसमें दो हजार रुपये नहीं थी। पर्स में केवल एटीएम कार्ड ही था। चोर की ओर से पर्स से पैसे निकाल लिए गए हैं। डॉ राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ अजय शर्मा ने कहा कि पर्स चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन