{"_id":"690a5b015904f601870cb557","slug":"two-pyres-were-lit-simultaneously-in-amned-and-the-funeral-was-held-with-military-honours-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-172386-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अमनेड़ में एक साथ जली दो चिताएं, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अमनेड़ में एक साथ जली दो चिताएं, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Wed, 05 Nov 2025 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
अमनेड़ में एक साथ दो चिताओ को जलाने की तैयारी करते ग्रामीण। जागरूक पाठक
हेमराज शर्मा
ताल (हमीरपुर)। अमनेड़ गांव में खुशियों के रंगों में डूबी शाम मातम में बदल गई। बेटी के ससुराल से लौटते वक्त सोमवार देर शाम टियाले दा घट में हुए हादसे ने परिवार समेत पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
गाड़ी में सवार हवलदार दुनी चंद (89) और उनके रिश्तेदार सूबेदार रघुवीर सिंह (60) की इस हादसे में मौत हो गई, जिनका अमनेड़ में मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ संस्कार किया गया। वहीं, हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस दौरान गांव में माहौल गमगीन रहा। दुनी चंद के घर से पोती की शादी का टेंट भी अभी उतरा नहीं था और मौत के काले साये ने घर को घेर लिया।
अमनेड़ निवासी दुनी चंद अपने बेटे अनिल कुमार, बेटियों सुदेश कुमारी और अनीता राणा, दामाद प्यार चंद व रिश्तेदार रघुवीर सिंह के साथ बेटी के ससुराल गए थे। बेटी की बारात सोमवार सुबह लौटी थी और उसके बाद शादी में शामिल होने के लिए दुनीचंद परिवार सहित धंगोटा गए थे।
विज्ञापन
वहीं, लौटते समय टियाले दा घट के पास उनकी टाटा बोल्ट कार अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दुनी चंद और रघुवीर सिंह ने दम तोड़ दिया।
वहीं, अन्य चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। सोमवार देर शाम हादसे की खबर मिलते ही अमनेड़ गांव में कोहराम मच गया। मंगलवार को दुनी चंद और रघुवीर सिंह का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोट
गांव में मातम का माहौल है। दुख ही इस घड़ी में सभी गांव वाले पीड़ित परिवार के साथ हैं। चारों घायल गंभीर है। ईश्वर से कामना है कि वह जल्द ठीक हों।
-पवन धीमान, ग्राम पंचायत, ताल