{"_id":"68ec00d6e0cc0403c207f9fd","slug":"two-people-have-been-booked-for-hunting-cockfighting-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-169967-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कक्कड़ का शिकार करने के आरोप में दो लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कक्कड़ का शिकार करने के आरोप में दो लोगों पर मामला दर्ज
Mon, 13 Oct 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत रंगड़ पंचायत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत शिकार का मामला सामने आया है। कक्कड़ मारने के आरोप में दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार पंचायत प्रधान संजीव कुमार ने रविवार को सुजानपुर थाना में सूचना दी कि गांव टपरा के दो लोगों ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से एक कक्कड़ का शिकार किया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे, जहां एक आरोपी के आंगन में कक्कड़ मृत अवस्था में पाया गया।
वहीं, मौके पर पहुंचे वन खंड अधिकारी सुजानपुर ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृत कक्कड़ का पोस्टमार्टम वनखंड अधिकारी संजीव कुमार की निगरानी में कराया जाएगा। इस बारे में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन जारी है।