{"_id":"652cd5cce36c374677016be8","slug":"two-panchayats-selected-for-state-level-cleanliness-survey-in-rural-areas-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-11251-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्वच्छता सर्वेक्षण ग्र्रामीण में दो पंचायतें राज्य स्तर के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्वच्छता सर्वेक्षण ग्र्रामीण में दो पंचायतें राज्य स्तर के लिए चयनित
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्र्रामीण 2023 में जिला हमीरपुर की दो पंचायतें राज्य स्तर के लिए चयनित की गई हैं। 2,000 जनसंख्या से कम वाले वर्ग में ग्राम पंचायत पट्टा और 5,000 जनसंख्या के अधिक वाले वर्ग में ग्राम पंचायत भोरंज का चयन राज्यस्तर के लिए हुआ है। पट्टा पंचायत को 500 में से 439 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, भोरंज पंचायत को 500 में से 438 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, जिला स्तर पर 2000 जनसंख्या से कम वाले वर्ग में ग्राम पंचायत लज्याणी और 2,000 से 5,000 के बीच जनसंख्या वाले वर्ग में जिलास्तर पर अमरोह और 5,000 जनसंख्या के अधिक वाले वर्ग में ग्राम पंचायत धमरोल का चयन जिलास्तर के लिए हुआ है।
लज्याणी पंचायत को 500 में से 410, अमरोह को 450, धमरोल को 431 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, 2,000 जनसंख्या से कम वाले वर्ग में ब्लॉक लेबल पर ग्राम पंचायत कनोह, करहा, सिकंदर, जोल, ऊटप, रोपा पंचायत का चयन हुआ है। 2,000 से 5,000 के बीच जनसंख्या वाले वर्ग में ब्लॉक स्तर पर मंझेली, बढ़ेहरा, काले अंब, सौर, बीड़ बगेहड़ा और नेरी पंचायत का चयन किया गया है। अब इन पंचायतों को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस बारे में ग्रामीण विकास विभाग अभिकरण हमीरपुर की पीओ डीआरडीए अस्मिता ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता अभियान ग्रामीण में दो पंचायतें राज्य स्तर के लिए चयनित हुई हैं।
(समाचार : सोनम शर्मा)