{"_id":"69b1c395850844319a0ba94f","slug":"two-panchayats-of-hamirpur-will-soon-get-their-panchayat-houses-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-186234-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर की दो पंचायतों को जल्द मिलेंगे अपने पंचायत घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर की दो पंचायतों को जल्द मिलेंगे अपने पंचायत घर
Thu, 12 Mar 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
दरोगण पति कोट पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत भवन। संवाद
हमीरपुर। विकास खंड हमीरपुर की दो पंचायतों को शीघ्र ही नए पंचायतघर मिलेंगे। ग्राम पंचायत देई का नौण और दरोगण पति कोट में भवनों का निर्माण 70 फीसदी पूर्ण हो गया है। धरातल मंजिल पर लेंटल डालने का कार्य पूर्ण हो चुका है।
अब 30 फीसदी कार्य में भवन में रंग-रोगन और फर्नीचर लगाना शामिल है, जिसे पूर्ण करने के लिए पंचायती राज विभाग ने 31 मई तक का लक्ष्य तय किया है।दोनों भवनों के निर्माण पर 2 करोड़ 28 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। एक भवन के लिए प्रदेश सरकार ने 1 करोड़ 14 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है।
प्रथम चरण में दोनों भवनों में धरातल तल मंजिल का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 40-40 लाख रुपये की टेंडर हुए हैं। दूसरे चरण में प्रथम मंजिल का कार्य शुरू होगा, जिस पर शेष मंजूर बजट खर्च होगा। लंबे समय से दोनों पंचायतों के ग्रामीण सरकार से पंचायत घर बनाने की मांग कर रहे थे, लेकिन मांग पूरी नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
पूर्व में ग्रामीणों को पंचायत घरों में कार्य करवाने में काफी दिक्कत होती थी। अब नए पंचायत घर के बनने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। दोनों पंचायतों में नवनिर्मित पंचायत घर अति आधुनिक सुविधाओं से लेस होंगे। दोनों भवनों में सचिव कक्ष, तकनीकी कक्ष, प्रधान कक्ष, बैठक हाल, रसोई घर व शौचालय की सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों को सामाजिक समारोह आयोजित करने के लिए पंचायत के भीतर ही उचित स्थान प्रदान किया जाएगा, ताकि उन्हें कार्यक्रमों के लिए बाजारों का रुख न करना पड़े।
कोट
हमीरपुर विकास खंड की दो पंचायतों देई का नौण और दरोगण पति कोट में पंचायत भवनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कार्य को पूर्ण करने के लिए 31 मई तक का लक्ष्य रखा गया है। -नीना सोनी, अतिरिक्त खंड विकास खंड अधिकारी, हमीरपुर