फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   two more positive in hamirpur

हमीरपुर में सेना के जवान समेत कोरोना संक्रमितों के दो नए मामले

Fri, 31 Jul 2020 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में एक सेना के जवान समेत कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। लोहारड़ा निवासी 43 वर्षीय सेना का जवान लेह से लौटा है, जबकि 52 वर्षीय हरमंदिर जलाड़ी निवासी व्यक्ति चंडीगढ़ से लौटा था। कोविड-19 जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को कोविड-19 केयर सेंटर हमीरपुर में शिफ्ट कर दिया है। इन दो नए मामलों के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 306 पहुंच गया है। हालांकि शुक्रवार को तीन कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। जिसमें गांव मझोट निवासी 29 वर्षीय युवक, धबरेड़ा निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति और जियाड़ सुजानपुर निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

तीनों को घर में संगरोध रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला में सक्रिय मामलों की संख्या 21 हो गई है। जबकि 282 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। उधर, उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। जबकि तीन मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed