{"_id":"5eda725e8ebc3e909214a247","slug":"two-more-corone-positive-hamirpur-hp-news-sml334839760","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों के दो नए मामले आए सामने, 120 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों के दो नए मामले आए सामने, 120 पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों के दो नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक बड़सर उपमंडल तो दूसरा नादौन उपमंडल के तहत आते गलोड़ कस्बा का रहने वाला है। दोनों कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है। इन दो नए मामलों के साथ जिला हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 120 पहुंच गया। जबकि, 55 मरीजों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी कर ली है। वर्तमान में जिले में कोरोना संक्रमितों के कुल सक्रिय मामले 64 रह गए हैं।
वहीं, कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति का मामला सामने आने के उपरांत बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत दांदड़ू के एक वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा ने आदेश जारी कर इन क्षेत्रों में कर्फ्यू में दी गई ढील भी समाप्त कर दी है। आदेशों में कहा गया है कि ग्राम पंचायत दांदड़ू के तेच्छ गांव में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति का मामला सामने आने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई थी। ऐसे में संक्रमण को नियंत्रित करने एवं इसकी रोकथाम के लिए त्वरित कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इन क्षेत्रों में कर्फ्यू में दी गई ढील भी समाप्त करदी गई है। जबकि उपमंडल नादौन और बड़सर की दो पंचायतों के तीन वार्डों को कंटेनमेंट जोन से विमुक्त (डी-नोटिफाई) कर दिया गया है। जमनोटी बड़ी तथा पाहलू गांव में कोरोना संक्रमित एक-एक व्यक्ति का मामला सामने आने के उपरांत नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत बूणी के वार्ड नंबर-3 (जमनोटी बड़ी एवं जमनोटी छोटी गांव) तथा बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत पाहलू में वार्ड नंबर-4 (बली) के कुछ क्षेत्र तथा वार्ड नंबर-7 (पाहलू) कोगत को 23 मई को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। अब यहां जिला के सामान्य भागों की तरह कर्फ्यू में ढील के दौरान विभिन्न गतिविधियों की छूट रहेगी।