फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two laborers murdered a mason with a shovel over a transaction involving three thousand rupees.

Hamirpur (Himachal) News: तीन हजार रुपये के लेनदेन में दो मजदूरों ने मिस्त्री की फावड़े से की हत्या

Fri, 16 Oct 2026 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 16 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
बड़ा/नादौन (हमीरपुर)। फस्टे पंचायत के ट्यालू गांव में प्रवासी मिस्त्री दिग्विजय उर्फ गांगुली की मौत मामले की प्रारंभिक जांच में हत्या का खुलासा हुआ है। महज तीन हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मिस्त्री की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

वारदात में मिस्त्री के साथ काम करने वाले दो सहायक मजदूरों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें एक आरोपी सुरजीत निवासी फस्टे पंचायत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बिहार के मधुबनी का रहने वाला दूसरा आरोपी संतोष घटनास्थल से भाग गया है।
विज्ञापन

पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, तीनों मंगलवार रात एक साथ बैठे थे और उन्होंने शराब का सेवन किया था। इसके बाद पैसों के लेनदेन को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात इतनी बढ़ गई कि दोनों सहायक मजदूरों ने कथित तौर पर फावड़े से वार कर दिग्विजय की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल फावड़े को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। मौके से पुलिस ने मर्डर वेपन खून से सना फावड़ा भी बरामद कर लिया है।

बुधवार शाम हुआ वारदात का खुलासा
हत्या की वारदात मंगलवार रात की बताई जा रही है। पुलिस को इसकी सूचना बुधवार शाम को मिली। गांव के एक छोर पर सुनसान जगह पर स्थित कच्चे मकान के बरामदे में दिग्विजय का खून से लथपथ शव पड़ा था। बुधवार शाम कुछ लोग रामलीला देखने जा रहे थे। इसी दौरान वहां लाइट जलती देख उन्होंने आगे बढ़कर आवाज लगानी चाही, लेकिन बरामदे में शव देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर डीएसपी रश्मि शर्मा और थाना प्रभारी नाजर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। वीरवार सुबह फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच जांच की। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजन अभी हमीरपुर नहीं पहुंचे हैं।

गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी
पुलिस ने मामले में फस्टे निवासी सुरजीत को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, दूसरे फरार आरोपी संतोष की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जांच में सामने आया है कि मृतक टाइल लगाने का काम करता था और दोनों आरोपी उसके सहायक मजदूर थे। पैसों के हिसाब को लेकर उपजा विवाद हत्या की वजह बना।


कोट
मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने अहम साक्ष्य जुटाए हैं। -बलवीर ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article