फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two Khair trees were cut in Kohla Plasadi, one person was arrested.

Hamirpur (Himachal) News: कोहला प्लासड़ी में काटे खैर के दो पेड़, एक व्यक्ति काबू

Fri, 23 Jan 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 23 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। वन परिक्षेत्र नादौन के तहत वन बीट रंगस के तहत कोहला प्लासड़ी में गैर निजी भूमि से खैर के दो पेड़ काटने का मामला सामने आया है। वीरवार सुबह छह बजे के करीब विभागीय अधिकारियों ने बीट का निरीक्षण करते समय व्यक्ति को खैर के मोछों के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। व्यक्ति गैर निजी भूमि से खैर के पेड़ों को काटकर मोछे उठाकर ले जा रहा था। जब टीम ने व्यक्ति से पूछताछ की तो वह टीम को देखकर घबरा गया। इसके बाद अधिकारियों ने भूमि की पैमाइश को लेकर राजस्व विभाग को सूचना दी है। राजस्व विभाग की टीम के निरीक्षण के बाद ही व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होगी। वन बीट रंगस के वन रक्षक अर्जुन कुमार ने कहा कि आजकल बीट में खैर कटान का काम चला हुआ है, इसलिए विभागीय टीम निरंतर गश्त कर रही है। गश्त के दौरान ही खैर का कटान कर रहे व्यक्ति को पकड़ने में सफलता मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed