{"_id":"60b4ed888ebc3eb602032b69","slug":"two-hours-of-rain-in-the-district-hamirpur-hp-news-sml372034310","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो घंटे बरसी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो घंटे बरसी आफत
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सोमवार दोपहर को भारी बारिश और आलोवृष्टि हुई है। करीब दो घंटे तक आमसान से बरसी आफत से पेड़ों में पतझड़ शुरू हो गई। आम की फसल को भी हलका नुकसान पहुंचा है। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, मक्की की फसल की बिजाई के लिए भी यह बारिश काफी फायदेमंद साबित हुई है। बारिश के कारण सड़कों के किनारे उड़ रही धूल-मिट्टी साफ हो गई।
उपमंडल नादौन के तहत रंगस क्षेत्र के आसपास सोमवार के दिन दोपहर के समय में अचानक बारिश लगने के साथ-साथ ओले भी बरसे। गर्मी की मार झेल रहे इलाके के किसानों ने बारिश होने से राहत की सांस ली है। किसानों रतन चंद राणा, जोगिंदर सिंह, ज्ञानचंद तथा जीत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिन से मौसम काफी गर्म चल रहा था, जिसकी वजह से खेतों में काम करना भी मुश्किल हो गया था। लेकिन अब बारिश होने के उपरांत तापमान में गिरावट आई है। जिसकी वजह से गर्मी भी कम हो गई है। अब हम सभी किसान आसानी से खेतों में काम कर सकते हैं। जहां एक ओर गर्मी से थोड़ी राहत मिली है वहीं दूसरी ओर वातावरण भी अनुकूल हुआ है।
बाक्स:
बस स्टैंड के बाहर लीक हुआ सीवरेज चैंबर
बस स्टैंड के बाहर सोमवार को भारी बारिश से एक सीवरेज चैंबर लीक हो गया। सीवरेज लाइन में अत्यधिक पानी घुसने से चैंबर का ढक्कन खुल गया और सारी गंदगी बीच सड़क में पसर गई। इससे सड़क के किनारे दुकानदारों को काफी परेशानी हुई। वहीं, सड़क पर पैदल चलने वाले लोग भी परेशान हुए। नगर परिषद के वार्ड नंबर छह के रहने वाले विनोद कुमार शर्मा के घर के अंदर भी गंदा पानी घुस गया।