{"_id":"634af7ff2b7afd4d465e8f5c","slug":"two-doctors-posted-on-the-post-of-cmo-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml425077858","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में सीएमओ के पद पर दो चिकित्सक तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में सीएमओ के पद पर दो चिकित्सक तैनात
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हमीरपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर दो वरिष्ठ चिकित्सक तैनात हो गए हैं। वर्तमान में यहां डॉ. आरके अग्निहोत्री मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने बीते सप्ताह उन्हें उपनिदेशक के पद पर नियुक्ति प्रदान करते हुए उनका शिमला मुख्यालय में तबादला आदेश जारी किए हैं। जबकि, मंडी से डॉ. नागराज पवार को सीएमओ हमीरपुर के पद पर भेजा गया है।
सरकार से तबादला आदेश जारी होने के बाद डॉ. नागराज पवार ने हमीरपुर में ज्वाइन कर लिया है। वहीं, मौजूदा सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार के तबादला आदेशों को चुनौती देते हुए न्यायालय से स्टे ले लिया है। न्यायालय ने स्वास्थ्य विभाग से तीन सप्ताह के भीतर इस मामले में जवाब मांगा है। न्यायालय से स्टे के बाद अब हमीरपुर जिला स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ के पद पर दो वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी हो गए हैं। इसके चलते सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी भी परेशान हैं कि वह किस अधिकारी के आदेशों का पालन करें।
पुराने सीएमओ या नये सीएमओ को लेकर कार्यालय के कर्मचारी भी ऊहापोह की स्थिति में हैं। जिले में चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पांच सिविल अस्पताल, 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और डेढ़ सौ के करीब उप स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों और सिविल अस्पतालों की देखरेख का जिम्मा सीएमओ के पास रहता है। इधर, डॉ. नागराज पवार ने कहा कि सरकार से आदेश जारी होने के बाद मैंने हमीरपुर में सीएमओ के पद पर ज्वाइन किया है। वहीं डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार के तबादला आदेशों पर न्यायालय ने रोक लगाई है।