{"_id":"60e5fa8b8ebc3ebe07470106","slug":"two-days-remand-to-senior-manager-of-insurance-company-hamirpur-hp-news-sml3761070182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक को दो दिन की रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक को दो दिन की रिमांड
विज्ञापन
हमीरपुर। रिश्वत लेने के आरोपी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। विजिलेंस ने मंगलवार शाम को इंश्योरेंस कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक को 1600 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
विजिलेंस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी इंश्योरेंस मैनेजर गाड़ियों के सर्वे का काम अवार्ड करवाने की एवज में शराब की मांग कर रहा था। लेकिन सर्वेयर ने मैनेजर को शराब की बोतल के बदले में नकदी देने की बात कही। इस पर मैनेजर ने सर्वेयर को एक दलाल के हाथों पैसे भेजने के लिए कहा। इसी दौरान सर्वेयर ने विजिलेंस कार्यालय हमीरपुर में इस मामले की शिकायत कर दी। विजिलेंस ने 1600 रुपये पर केमिकल लगाकर सर्वेयर के हाथ सौंप दिए। इसके बाद सर्वेयर ने रंग लगे यह नोट दलाल के हाथ में दिए। इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर को बुधवार को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।