फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   two crow died

प्राथमिक स्कूल नादौन के समीप दो और कौवे मृत मिले

Fri, 15 Jan 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
two crow died
प्राथमिक स्कूल नादौन में मृत मिले पक्षियों को सैंपल के लिए भेजते हुए विभाग के अधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। नगर पंचायत नादौन के वार्ड सात में प्राथमिक स्कूल के निकट शुक्रवार सुबह एक नाले में 2 मृत कौवे मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद जिला वन अधिकारी एलसी वंदना और पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. सतीश कपूर स्वयं अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उनकी देखरेख में नादौन पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ. संदीप पाटिल ने किट पहनकर मृत मिले कौवों के सैंपल लिए। इन्हें जालंधर स्थित लैब में जांच के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को समझाया कि यदि एक ही स्थल पर 5 या 5 से अधिक पक्षी एक साथ मृत मिलें तो चिंता का विषय हो सकता है। एहतियातन मृत पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि जिलाभर में इकट्ठे दो पक्षी मृत मिलने का यह पहला मामला है, जिसके कारण विभाग इस मामले में पूरी सावधानी बरत रहा है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न स्थानों पर गत 1 सप्ताह में अभी तक कुल 5 पक्षी मृत मिल चुके हैं। जबकि, उपमंडल में कुल 8 पक्षी मृत मिल चुके हैं। वहीं, क्षेत्र में विभाग लगातार पक्षियों के सैंपल ले रहा है। वन विभाग की डीएफओ एलसी वंदना ने कहा कि जिला भर में विभाग इस मामले को लेकर पूरी तरह सतर्क है। वहीं, सहायक निदेशक डॉ. सतीश कपूर ने कहा कि यदि ज्यादा संख्या में एक ही स्थल पर पक्षी मृत मिलें तो चिंता का विषय हो सकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी मृत पक्षी को न छुएं। इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी विकास दत्ता व निरीक्षक अरविंद शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed