फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two closed educational institutions reopened in Barsar

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में बंद दो शिक्षण संस्थान फिर खोले

Sat, 05 Aug 2023 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के दो डिनोटिफाई शिक्षण संस्थान फिर खोल दिए हैं। प्रदेश सरकार से मांग के बाद इस क्षेत्र के डिनोटिफाई बिझड़ी की आईटीआई और पैरवीं के अपग्रेड शिक्षा संस्थान को खोलने की कैबिनेट मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी कर दी है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवल धीमान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कृष्ण चौधरी ने विश्राम गृह बिझड़ी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की मांग पर क्षेत्र के डिनोटिफाई हुए शिक्षा संस्थान को पुन: नोटिफाई कर दिया है। बिझड़ी में आईटीआई खोलने की घोषणा पूर्व भाजपा सरकार ने चुनावी बेला में कर दी थी। लेकिन, पूर्व भाजपा सरकार ने चुनावी बेला में इतने शिक्षा संस्थान खोलने का निर्णय लिया था। भाजपा सरकार के इस निर्णय से सरकारी कोष पर भारी भरकम खर्च पड़ रहा था। जैसे ही प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ तो सुक्खू सरकार ने पूर्व भाजपा कार्यकाल में अप्रैल के बाद हुई घोषणा को डिनोटिफाई कर दिया था। इसके चलते ढटवाल क्षेत्र के बिझड़ी में खुला आईटीआई भी डिनोटिफाई की भेंट चढ़ गया था। लिहाजा स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक लखनपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए मंत्रिमंडल की बैठक में बिझड़ी में खुलने वाली आईटीआई व पैरवीं स्कूल को नोटिफाई कर क्षेत्र के लोगों को सौगात दे दी है। सरकार के इस निर्णय के बाद स्थानीय बच्चे अब तकनीकी शिक्षा लेने के लिए एक तो लंबी दूरी तय नहीं करेंगे। वहीं, भारी भरकम खर्च कर निजी शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने से भी छुटकारा मिल गया है।
विज्ञापन


बाक्स:
दानी सज्जन ने लिया 10 कनाल भूमि देने का निर्णय
इससे पूर्व आईटीआई शिक्षण संस्थान को खोलने के लिए भूमि की तलाश आड़े आ रही थी। अब बिझड़ी में खुलने वाले आईटीआई संस्थान के लिए विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के प्रयासों से किसी दानी सज्जन ने 10 कनाल भूमि दान देने का निर्णय लिया है। विधायक लखनपाल का लोगों को आईटीआई देने का सपना भी कहीं न कहीं अब पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed