{"_id":"68ee5f60bceb890e450742b2","slug":"two-accused-of-hunting-kakar-sent-on-police-remand-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-170230-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पुलिस रिमांड पर भेजे कक्कड़ का शिकार करने के दो आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पुलिस रिमांड पर भेजे कक्कड़ का शिकार करने के दो आरोपी
Wed, 15 Oct 2025 08:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 15 Oct 2025 08:03 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत रंगड़ पंचायत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार दो आरोपियों को मंगलवार को हमीरपुर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को कक्कड़ मारने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पंचायत प्रधान संजीव कुमार ने रविवार को सुजानपुर थाना में सूचना दी कि गांव टपरा के दो व्यक्तियों ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से एक कक्कड़ का शिकार किया है।
सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी और पुलिस दल मौके पर पहुंचे, जहां एक आरोपी के आंगन में मृत कक्कड़ पाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय और अनिल के रूप में हुई है, जो क्रमशः टपरा और रंगड़ गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
वनखंड अधिकारी संजीव कुमार की निगरानी में मृत कक्कड़ का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि कक्कड़ को गोली के चार छर्रे लगे थे।
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
हमीरपुर। थाना सदर के तहत चरस के साथ गिरफ्तार कुल्लू निवासी अश्वनी को मंगलवार को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि अश्वनी पर एनआईटी के दो विद्यार्थियों को चरस (भांग) सप्लाई करने का आरोप है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है। बता दें कि कुछ दिन पहले आरोपी अणु के साथ जंगल में एनआईटी के दो विद्यार्थियों से कुल 371.40 ग्राम चरस बरामद की गई थी।