फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tushar selected for national level North Zone NSS Pre RD Parade Camp

Hamirpur (Himachal) News: तुषार राष्ट्रीय स्तर के नार्थ जोन एनएसएस प्री आरडी परेड कैंप के लिए चयनित

Fri, 04 Oct 2024 08:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर के एनएसएस स्वयंसेवी तुषार कुमार का चयन राष्ट्रीय स्तर के नार्थ जोन एनएसएस प्री आरडी परेड कैंप के लिए हुआ है। कॉलेज के प्राचार्य राकेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों में समाज सेवा की सच्ची लगन होनी चाहिए, तभी वह अपने समाज और राष्ट्र का उत्थान कर सकते हैं। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में हो रही विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए, तभी वह अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय से एनएसएस स्वयंसेवी का चयन पहले प्रदेश स्तर के लिए हुआ था। अब महाविद्यालय के ही एनएसएस स्वयंसेवी तुषार कुमार का चयन राष्ट्रीय स्तर के नार्थ जोन एनएसएस प्री आरडी परेड कैंप 2024 के लिए विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय जयपुर के लिए हुआ है जो 14 से 23 अक्तूबर तक आयोजित होगा। इस अवसर पर डॉ. मनोज डोगरा ने भी स्वयंसेवियों को बधाई तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपप्राचार्य डॉ. संजय ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक ग्रेड एक सुरेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed