फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   truck stuck in road

गलोड़-पन्याली सड़क पर फंसा ईंटों से लदा ट्रक, एक घंटा लगा जाम

Fri, 03 Dec 2021 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
truck stuck in road
गलोड पनयाली रोड पर फंसा ट्रक - फोटो : Hamirpur-HP
गलोड़ (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे से पन्याली रोड पर शुक्रवार को बानखड़ के पास एक ईंटों से भरे ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से ट्रक सड़क के बीचोंबीच ही खड़ा हो गया। सड़क पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ वाहनों को बाहल, कड़साई, सरेड़ीसिद्ध की सड़क से 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक से ईंटें उतारी गईं और ट्रक को सड़क किनारे किया गया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ। गलोड़ पुलिस के कार्यकारी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सड़क पर ईंटों से भरे ट्रक में तकनीकी खराबी आने की वजह से यातायात बाधित हुआ था। एक घंटे के बाद सड़क पर यातायात सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed