{"_id":"64bad3443c534765890a4524","slug":"truck-loaded-with-rebar-rolled-into-the-drain-traffic-disrupted-for-three-hours-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-3845-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नाली में लुढ़का सरिया से लदा ट्रक, तीन घंटे यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नाली में लुढ़का सरिया से लदा ट्रक, तीन घंटे यातायात बाधित
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे से सटे गांव दरकोटी में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे निर्माणाधीन हमीरपुर से मंडी वाया टौणीदेवी, अवाहदेवी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरिये से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नाली की तरफ लुढ़क गया। जिससे यह राजमार्ग करीब 4 घंटे बंद रहा। इस दौरान बसों में सवार यात्रियों को पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।
विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और कॉलेज के छात्रों को सड़क बाधित होने पर खासी समस्या का सामना करना पड़ा। सड़क बाधित होने पर बसें व अन्य बड़ी गाड़ियां टौणीदेवी से वाया काला अंब संपर्क सड़क से हमीरपुर पहुंचीं। इस ट्रक के यहां फंसने पर स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों में रोष है। स्थानीय लोगों सुरेश शर्मा, प्रदीप ठाकुर और अंकुश पठानिया ने कहा कि करीब 400 मीटर दूर ही एनएच का निर्माण कर रही कंपनी की हाइड्रा मशीन खड़ी थी परंतु कंपनी ने लोगों और पुलिस के कहने पर भी अपनी मशीन मौके पर नहीं भेजी। इससे जाम खुलने में देरी हुई। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस थाना से मांगी गई है।