फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   trivute to mahatama ghandi

कविताओं से दी राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

Mon, 03 Oct 2022 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
trivute to mahatama ghandi
लिटल एंजल्स स्कूल मैहरे में गांधी जयंती के मौके पर दांडी यात्रा पर नाटक करते बच्चे। - फोटो : Hamirpur-HP
रंगस/बड़सर (हमीरपुर)। भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर रविवार को कवि सम्मेलन करवाया गया। जिला भाषा अधिकारी हमीरपुर निक्कू राम ने बताया कि कवि सम्मेलन में जिले के वरिष्ठ एवं नवोदित कवियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक रतन चंद रत्नाकर की अध्यक्षता में यह कवि सम्मेलन हुआ। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि समर्पित कर उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

वहीं, गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर लिटल एंजल्स पब्लिक स्कूल मैहरे में बच्चों ने दांडी यात्रा में अपनी भागीदारी दी। सक्षम और राधिका ने बच्चों को गांधी जयंती के बारे में जानकारी दी। आठवीं कक्षा के ईशान ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया। छठी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने दांडी यात्रा की मनमोहक झांकी निकाली। नव्या, समृद्धि, प्रियांशी और कंशिका ने मनमोहक नृत्य किया। इस पर सभी बच्चों ने तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर की। मुख्याध्यापक डिंपल कपिल ने कहा कि सत्य, अहिंसा, नैतिकता जैसे महान गुणों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed