फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tribute paid to Sardar Vallabhbhai Patel

Hamirpur (Himachal) News: सरदार वल्लभ भाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

Wed, 30 Oct 2024 05:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया
विज्ञापन

नौवीं कक्षा की छात्रा प्रियांशी ने पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में राष्ट्रीय एकता दिवस बुधवार को मनाया गया। प्राचार्य एसडी लखनपाल एवं स्टाफ सदस्यों की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। सीसीए प्रभारी आरती ने सभी को एकता की शपथ दिलवाई। नौवीं कक्षा की छात्रा प्रियांशी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने एकता दौड़ में भाग लिया। इसे विद्यालय के प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एकता दौड़ में कक्षा छठी से ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने सहभागिता दी। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की प्रेरणा दी। वल्लभ भाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर सभी विद्यार्थियों को अपने सपनों को पाने के लिए त्याग के महत्व का भी संदेश दिया। वहीं, दीपावली के उपलक्ष्य में विद्यालय में सदन अनुसार रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। रंगोली प्रतियोगिता में शिवाजी सदन प्रथम, अशोका द्वितीय स्थान तथा रमन सदन तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed