फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Trees will not be cut in Lamblu without NOC from Panchayat

Hamirpur (Himachal) News: लंबलू में पंचायत की एनओसी के बिना नहीं काट सकेंगे पेड़

Tue, 05 Nov 2024 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 05 Nov 2024 07:57 AM IST
विज्ञापन
Trees will not be cut in Lamblu without NOC from Panchayat
लंबलू पंचायत में आयोजित ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीण। -स्रोत : पंचायत प्रतिनिधि
ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत लंबलू में अब पंचायत के अनापत्ति प्रमाण-पत्र के बिना पेड़ नहीं काटे जा सकेंगे। पंचायत क्षेत्र में पेड़ काटने के लिए ठेकेदार को पंचायत से एनओसी लेनी होगी। साथ ही पेड़ों का तय कीमत पर ही कटान होगा। कटान के बाद लकड़ी को बाहर ले जाने के लिए पंचायत को प्रति ट्रक 500 रुपये का शुल्क चुकाना होगा। यह फैसला सोमवार को हुई पंचायत की ग्राम सभा की बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में हुई बैठक में ग्रामीण ने पेड़ कटान को लेकर ठेकेदारों की मनमानी का मुद्दा उठाया था। इसमें ग्रामीणों में पंचायत के ध्यान में लाया था कि ठेकेदार मनमाफिक रेट पर पेड़ों की कटान कर रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक तौर पर नुकसान हो रहा है। लंबलू पंचायत में सोमवार को पंचायत प्रधान करतार सिंह चौहान की अध्यक्षता में ग्राम सभा में कई अन्य निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

ग्राम सभा में वित्त वर्ष 2025-26 की कार्य योजना, मनरेगा 15वें वित्तायोग सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान पंचायत में ग्रामीणों को आ रही समस्याओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। ग्राम सभा की बैठक में निर्णय लिया गया कि जो व्यक्ति पंचायत क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को रोकेगा अथवा किसी प्रकार अड़ंगा डालने उसके बिजली और पानी के कनेक्शन काटने सहित राशन की सुविधा भी रोक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान करतार सिंह चौहान ने कहा कि पंचायत क्षेत्र को नशा मुक्त करने में सहयोग करने वाली महिला मंडल सदस्यों को भी सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में पंचायत के वार्ड सदस्यों के साथ ग्रामीण भी उपस्थित रहे।


मकान मालिकों से किराये का 20 फीसदी कर लेगी पंचायत
ग्राम सभा के दौरान पंचायत क्षेत्र में किराये पर कमरे देने वाले भवन मालिकों से किराये का 20 फीसदी कर लेने और किराये की दरें निर्धारित करने का भी निर्णय लिया। पंचायत में खुली दिहाड़ी में राज मिस्त्री 550 रुपये प्रतिदिन, टाइल लगाने के दर 10 रुपये प्रति वर्ग फीट और मजदूरी 400 रुपये दैनिक करने का भी निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed