{"_id":"6609b8af213db1f67e06fd76","slug":"trees-fell-on-vehicles-due-to-rain-and-storm-wheat-crop-scattered-in-fields-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124674-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बारिश और अंधड़ से गाड़ियों पर गिरे पेड़, खेतों में बिछी गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बारिश और अंधड़ से गाड़ियों पर गिरे पेड़, खेतों में बिछी गेहूं की फसल
विज्ञापन
जिला मुख्यालयय की पार्किंग मेें खड़ी कई गाड़ियां क्षत्रिग्रस्त
बिजली, पानी आपूर्ति 15 घंटे रही ठप, सड़क के किनारे पेड़ टूटने और गिरने से सड़क मार्ग अवरुद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी/बड़सर(हमीरपुर)। जिलाभर में अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह अंधड़, बारिश और ओले गिरने से लाखों का नुकसान हो गया है। अंधड़ से कई कारों पर पेड़ गिर गए और गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। कई जगह किसानों के पॉलीहाउस फट गए हैं। बारिश और तूफान के चलते पूरे क्षेत्र में बिजली और पेयजल आपूर्ति 15 घंटे बाधित रही। वहीं, सड़कों के बीच चीड़ के पेड़ गिरने से वाहन चालकों को भी घंटों सड़क बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। अंधड़ से जिला मुख्यालय के साथ कोर्ट परिसर के पास पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर एक पेड़ गिर गया। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। सैकड़ों वाहन पार्किंग के अंदर फंस गए।
बड़सर में अंधड़ से कई बड़े पेड़ टूटकर सड़क के बीच गिरने से बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क मार्ग एबीसी चौक और रैली जजरी क्षेत्र में घंटों बाधित रहा और पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। किसानों प्रकाश चंद, कुलदीप चंद, केहर सिंह, बलवंत सिंह, राम चंद, शुभम, मेहर सिंह, मंशा राम, बलराम सिंह सहित अन्य किसानों ने कहा कि पहले गेहूं की फसल को बारिश और फिर सूखे ने नुकसान पहुंचाया और अब थोड़ी बहुत उम्मीद बची थी वह भी मिट्टी में मिल गई है। जमीन पर गिरी गेहूं की फसल में एक तो बीज कम पड़ता है और साथ में दीमक और चूहे फसल को नष्ट कर देते हैं और फसल काटने में भी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। अभी फसल तैयार होने को एक माह का समय शेष है लेकिन पकने से पहले ही फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई।
वहीं, अंधड़ के कारण बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर के पास सफेदे का पेड़ गिरने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी और एक निजी गाड़ी को नुकसान हुआ। अंधड़ और बारिश से बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से 15 से 16 घंटे तक बिजली गुल रही। इस बारे में बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता रमेश व मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने कहा कि दियोटसिद्ध में बिजली और पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। सफेदे का एक पेड़ गिरने से फायरब्रिगेड और निजी गाड़ी को नुकसान हुआ है।