{"_id":"68e2cd47d23a41c9680efe60","slug":"trees-fell-on-power-poles-and-wires-disrupting-power-supply-86-transformers-were-out-of-order-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-169047-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिजली के खंभों और तारों पर पेड़ गिरने \nसे आपूर्ति बाधित, 86 ट्रांसफार्मर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिजली के खंभों और तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित, 86 ट्रांसफार्मर ठप
Mon, 06 Oct 2025 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी हमीरपुर के समीप लगाया गया नया बिजली खंभा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलेभर में सुबह 6:00 बजे के करीब बारिश के साथ तेज आंधी चली। इससे कई जगह बिजली के खंभों और तारों पर पेड़ गिरने और बिजली कंडक्टर टूटने से करीब 86 ट्रांसफार्मर ठप हो गए। हालांकि, देर शाम तक 50 में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
इस दाैरान कई जगहों पर पांच घंटे से भी अधिक समय तक बिजली गुल रही। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के समीप डांगक्वाली में बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से तीन ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए। वहीं, बिजली बोर्ड सुजानपुर के तहत चबूतरा में बिजली की तारों पर पेड़ गिर गया। टीहरा में बिजली का खंभा टूट गया और ऊहल-चौरी फीडर के तहत कंडक्टर टूट गया।
हालांकि, इसके तुरंत बाद बिजली बोर्ड की ओर से बिजली सेवाओं को बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसके चलते 86 में से 50 से अधिक ट्रांसफार्मर से बिजली सेवाएं बहाल हो गई हैं।
विज्ञापन
वहीं, डिडवीं टिक्कर और धनेटा में भी वैकल्पिक माध्यम से बिजली सेवा पांच घंटे बाद बहाल हो गई। वहीं, अधिकारियों के अनुसार देर शाम तक सभी जगह बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।