फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   travel history

कोरोना संक्रमित महिला ने होटल में बिताई थी रात, होटल स्टाफ के होंगे टेस्ट

Sun, 07 Jun 2020 07:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर की जो महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है, उसने लुधियाना से आने के बाद परिवार सहित होटल में रुकी थी। होटल में रात गुजारने के बाद उसे अगले दिन गृह संगरोध में भेजा गया था। कोरोना संक्रमित महिला से हुई पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है। इसका पता चलते ही प्रशासन ने होटल में पर्यटकों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। इसके साथ ही होटल कर्मचारियों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला हमीरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 की रहने वाली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर-8 की रहने वाली यह 35 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ गत 17 मई को लुधियाना अपनी सास का उपचार करवाने गई थी।19 मई को उसकी सास का निधन वहीं पर हो गया और अंतिम संस्कार के उपरांत 2 जून को यह महिला अपने परिवार के साथ कार में पुन: हमीरपुर वापस आ गई। हमीरपुर पहुंचने के बाद उन्होंने पहली रात शहर के एक होटल में बिताई। उसके बाद अगले दिन सभी गृह-संगरोध में रखे गए। महिला का नमूना 4 जून को लिया गया था। जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने के बाद महिला को समर्पित कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है। और उसके प्राथमिक संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। लुधियाना में भी संबंधित प्रशासन को सूचना प्रेषित कर दी गई है। उधर, एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने माना कि कोरोना संक्रमित महिला ने पूछताछ में बताया है कि लुधियाना से लौटने के बाद पहली रात उन्होंने हमीरपुर के एक होटल में बिताई थी। इसका पता चलते ही परिवार के सदस्यों को आइसोलेट कर दिया गया है, जबकि होटल कर्मचारियों के भी सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed