{"_id":"66fd4c138543f840650393c5","slug":"trainers-made-hundreds-of-people-do-yoga-asanas-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-137393-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्रशिक्षकों ने सैंकडों लोगों को करवाए योग आसन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्रशिक्षकों ने सैंकडों लोगों को करवाए योग आसन
विज्ञापन
हमीरपुर कॉलेज में आयुष विभाग के योग सर्वोदय कार्यक्रम के दौरान योग करती छात्राएं। स्रोत: संस्था
योग सर्वोदय कार्यक्रम के तहत दो योग प्रशिक्षण केंद्र किए स्थापित
संत निरंकारी भवन जलाड़ी और हमीरपुर महाविद्यालय में प्रतिदिन होगा योग
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस/हमीरपुर। योग सर्वोदय कार्यक्रम के तहत बुधवार को आयुष विभाग हमीरपुर ने जिला स्तर पर दो मुख्य योग प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए। शिविर नेताजी सुभाष चंद बोस स्मारक महाविद्यालय अणु हमीरपुर और संत निरंकारी भवन जलाड़ी में शुरू हुआ। दोनों शिविरों के शुभारंभ पर कार्यक्रम अधिकारियों ने सैकड़ों लोगों को योग का महत्व समझाया और प्राणायाम आदि आसन करवाकर स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इस दौरान योग सर्वोदय कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं आयुष चिकित्सक डॉ. अंकुश सहगल ने कहा कि जिला हमीरपुर में दो मुख्य योग प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं। दोनों केंद्रों पर आयुष चिकित्सकों की देखरेख में योग प्रशिक्षकों ने शिविर आयोजित करके सैकड़ों लोगों को योग आसन करवाएं।
जिला आयुष अधिकारी हमीरपुर डॉ. बृजनंदन शर्मा ने कहा कि बुधवार दो अक्तूबर गांधी जयंती के दिन से सुबह सात बजे से लेकर 7:45 तक प्रतिदिन योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, इससे पहले बड़े स्तर के योग शिविर योग दिवस के आसपास ही आयोजित किए जाते थे। अब उपरोक्त दोनों योग केंद्रों में प्रतिदिन लगातार योग शिविर लगाए जाएंगे ताकि लोगों को स्वास्थ्य की दृष्टि से दिनचर्या की शुरुआत करने व योगासन करवा कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमोद पटियाल, डॉ. पुनीत, डॉ. मोनिका व योग शिक्षक मोनिका, रमा व शशि लता आदि मौजूद रहे।