फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traders are not showing much interest in getting trade license

Hamirpur (Himachal) News: ट्रेड लाइसेंस के लिए अधिक रुचि नहीं दिखा रहे व्यापारी

Sat, 27 Dec 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 27 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम के तहत व्यापारी ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए अधिक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। नगर निगम हमीरपुर के तहत अभी तक केवल 250 व्यापारियों ने ही अपने ट्रेड लाइसेंस बनवाए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा तंबाकू उत्पाद बेचने के लिए केवल 42 लोगों ने ही आवेदन किया है। हालांकि व्यापारियों के पास अभी तक आठ दिन का समय शेष है। नगर निगम हमीरपुर के तहत व्यापारियों को दो माह के भीतर ट्रेड लाइसेंस बनवाने के निर्देश जारी किए गए थे। मगर व्यापारी ट्रेड लाइसेंस बनवाने को लेकर अधिक गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

हमीरपुर में करीब 1500 व्यापारी पंजीकृत हैं। इनमें व्यापारी अलग-अलग व्यवसाय करके अपनी आजीविका चला रहे हैं। ट्रेड लाइसेंस बनने से जहां व्यापारियों की संख्या की पुष्टि होनी थी, वहीं सबलेटिंग के मामलों को लेकर भी वास्तविक स्थिति सामने आने थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम हमीरपुर ने पहले 10 दिसंबर तक लाइसेंस बनवाने का समय दिया था, लेकिन उस समय अधिक लोगों ने अपने लाइसेंस नहीं बनवाए थे। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों ने एक और मौका देते हुए इसकी अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी थी। मगर इसके बाद भी व्यापारी लाइसेंस बनवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
इसके अलावा तंबाकू उत्पाद बेचने के लिए लाइसेंस बनवाने के लिए अधिक लोगों ने रुचि नहीं दिखाई है। इनके लिए नगर निगम ने अलग नियम तय किए हैं। ऐसे में तंबाकू उत्पाद बेचने के लिए इन्हें अलग लाइसेंस लेना पड़ेगा। अब देखना यह है कि नगर निगम के अधिकारी दोबारा से तिथि को आगे बढ़ाते हैं या फिर लाइसेंस न बनवाने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं।



कोट :

नगर निगम हमीरपुर के तहत 250 व्यापारियों ने लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा तंबाकू उत्पाद बेचने के लिए 42 लोगों ने अप्लाई किया है। व्यापारियों को 31 दिसंबर तक यह समय दिया गया है। -राकेश कुमार, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article