फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Trade Board and Panchayat representatives refused to operate the toilet

Hamirpur (Himachal) News: शौचालय के संचालन से मुकरे व्यापार मंडल और पंचायत प्रतिनिधि

Mon, 03 Mar 2025 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 03 Mar 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
Trade Board and Panchayat representatives refused to operate the toilet
सलौणी बाजार में सार्वजनिक शौचालयों में पसरी गंदगी। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

सलौणी बाजार में सार्वजनिक शौचालयों में पसरी गंदगी, बीमारी फैलने का खतरा

लोगों ने प्रशासन से समस्या का समाधान करवाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सलौणी (हमीरपुर)। बड़सर उपमंडल के सलौणी कस्बे में सार्वजनिक शौचालयों के संचालन को लेकर पंचायत और व्यापार मंडल आमने-सामने हैं। शौचालय गंदगी का अड्डा बना है और इसका जिम्मा लेने को न पंचायत प्रतिनिधि तैयार हैं और न ही व्यापार मंडल।
दरअसल पंचायत की ओर से इस शौचालय का निर्माण किया गया है, लेकिन सफाई और संचालन की जिम्मेवारी लेने से पंचायत पीछे हट गई है। ऐसे में यहां पर पसरी गंदगी से महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि शौचालयों से गंदगी खुले में बह रही है, लेकिन सफाई को लेकर पंचायत प्रतिनिधि और व्यापार मंडल के सदस्य मूकदर्शक बने हुए हैं। शौचालयों में गंदगी के कारण बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों और दुकानदारों को परेशान होना पड़ रहा है। डेढ़ वर्ष से बाजार में शौचालयों की सफाई की समस्या इसी तरह बनी हुई है, लेकिन सफाई को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


बाजार में खरीदारी करने आए राहगीरों अतुल, अनुप्रिया, अरुण, ज्योति, संदीप, सोनिया, पिंकी, सपना, नरेश जमवाल आदि ने कहा कि बाजार में लंबे समय से सार्वजनिक शौचालयों की सफाई नहीं हुई है। सफाई की व्यवस्था को लेकर निजी तौर पर पंचायत और व्यापार मंडल से मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सफाई को लेकर न तो पंचायत आगे आ रही है और न ही व्यापार मंडल। समस्या को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर सफाई न करवाने के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाजार में स्थिति इतनी गंभीर है कि शौचालय के साथ गुजरने पर लोगों को मुंह पर रखकर रुमाल जाना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

बाजार में स्थित सार्वजनिक शौचालय को व्यापार मंडल सलौणी के सुपुर्द किया गया है, जबकि यहां बने हुए शौचालय के साथ दो दुकान भी बनी हुई हैं, जिनका मासिक किराया पंचायत को जाता है।


अनिता शर्मा, प्रधान करेर पंचायत

बाजार में बने शौचालय की देखरेख पंचायत की ओर से की जाती है। शौचालय को व्यापार मंडल के लिए के सुपुर्द नहीं किया गया है। अगर यह शौचालय व्यापार मंडल सलौनी के सुपुर्द किया होता तो उसका सही तरीके से रखरखाव किया जाता।
सैंपू सोनी, कार्यकारी प्रधान, व्यापार मंडल सलौणी
समाचार: बवीता चंदेल: सुषमा ठाकुर

सलौणी बाजार में सार्वजनिक शौचालयों में पसरी गंदगी। संवाद

सलौणी बाजार में सार्वजनिक शौचालयों में पसरी गंदगी। संवाद

सलौणी बाजार में सार्वजनिक शौचालयों में पसरी गंदगी। संवाद

सलौणी बाजार में सार्वजनिक शौचालयों में पसरी गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed