{"_id":"636d4aed2443c6255f36c307","slug":"towards-the-end-of-the-year-free-water-bottles-were-not-found-in-schools-hamirpur-hp-news-sml427475630","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल खत्म होने को, स्कूलों में नहीं मिली निशुल्क पानी की बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल खत्म होने को, स्कूलों में नहीं मिली निशुल्क पानी की बोतलें
विज्ञापन
हमीरपुर। सूबे के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अभी तक पानी की बोतलों का आवंटन नहीं किया गया है। जबकि, साल खत्म होने को अब 50 दिन शेष बचे हैं। पिछले वर्ष अक्तूबर में ही पानी की बोतलों का स्टॉक जिला शिक्षा विभाग के पास पहुंचा दिया गया था। वहीं, नवंबर में स्कूलों में बोतलों का आवंटन शुरू कर दिया गया था। पिछले वर्ष महज नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्टेनलेस स्टील की 750 मिलीलीटर क्षमता की पानी की बोतलें दीं गई थीं।
2022 में इस योजना का लाभ नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को नहीं मिला है। प्लास्टिक की बोतलों से स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने स्टील की बोतलें बांटने का निर्णय लिया था।
विभाग ने दो वर्ष पूर्व ही यह योजना शुरू की थी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पानी की बोतलें आवंटित की गई थीं। वहीं, इन बोतलों के कवर के बाहर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चित्र भी बनाया गया था। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने से विद्यार्थियों को पानी की बोतलों का आवंटन नहीं हो पाया। इस योजना का लाभ न मिलने से विद्यार्थियों और अभिभावकों में रोष है। वर्तमान में जिले में नौवीं कक्षा में 4,223 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस संदर्भ में उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक बीडी शर्मा ने कहा कि विभाग की ओर से तीन माह पूर्व विद्यार्थियों की सूची निदेशालय भेज दी है। आचार संहिता हटने के बाद स्कूलों में बोतलों का आवंटन शुरू कर दिया जाएगा।