{"_id":"667019247845466d5c0dbd19","slug":"touni-devi-college-has-not-started-students-are-confused-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-129795-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी कॉलेज नहीं हुआ शुरू, असमंजस में विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी कॉलेज नहीं हुआ शुरू, असमंजस में विद्यार्थी
विज्ञापन
छह माह पहले कॉलेज को शुरू करने की जारी हुई है अधिसूचना
अन्य कॉलेजों में तीन जून से शुरु हो चुकी है दाखिला प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। अधिसूचना जारी होने के बावजूद राजकीय महाविद्यालय टौणी देवी में दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। कॉलेज को शुरू करने के लिए पांच-छह माह पहले अधिसूचना जारी हुई थी। अभी तक कॉलेज में कक्षाएं शुरू करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कोई भी स्थान चिह्नित नहीं किया गया है जबकि जिले के अन्य कॉलेजों में तीन जून से दाखिला प्रक्रिया चली हुई है जो 15 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। टौणी देवी कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू न होने से विद्यार्थी असमंजस में हैं कि अन्य महाविद्यालयों में दाखिला लेने के बाद कहीं टौणी देवी महाविद्यालय में कक्षाएं शुरू करने की अधिसूचना जारी न हो जाए।
अभिभावकों विकास सिंह, राधिका राणा, प्रकाश चंद, निक्का राम, अनूप रांगड़ा, विधि कौशल आदि ने कहा कि वर्तमान में अचार संहिता लग गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर में आयोजित राष्ट्र स्तरीय होली मेले में टौणी देवी में कॉलेज खोलने की घोषणा की थी लेकिन कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया को लेकर अभी तक कोई अधिसूचना तक जारी नहीं हुई है। राजकीय महाविद्यालय टौणीदेवी के भवन निर्माण के लिए 25 लाख की पहली किस्त जारी हो गई है। तीन मंजिला भवन के निर्माण कार्य के लिए प्रदेश सरकार की ओर से प्रशासनिक अनुमोदन और तकनीकी मंजूरी के तहत अभी पांच करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें प्रथम किस्त के तौर पर 25 लाख रुपये की राशि पहुंच चुकी है। विभाग की ओर से भवन निर्माण कार्य के लिए टौणी देवी से एक किलोमीटर दूर झोखर में 59 कनाल भूमि को चिह्नित किया गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से कॉलेज भवन के निर्माण कार्य की 19 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई है। इसे स्वीकृति के लिए शिक्षा निदेशालय भेजा गया है लेकिन कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थियों को एक और सत्र का इंतजार करना पड़ेगा। यदि सत्र के बीच में दाखिला प्रक्रिया को लेकर अधिसूचना होती है तो उससे भी विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी। वर्तमान में टौणी देवी, कक्कड़, बारी अवाहदेवी आदि पंचायतों के विद्यार्थियों को बारहवीं कक्षा के बाद स्नातक की पढ़ाई करने के लिए राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर या भोरंज महाविद्यालय में दाखिला लेना पड़ता है। कॉलेज जाने के लिए विद्यार्थियों को आने-जाने में कई किलोमीटर की दूरी तय करने में खासी दिक्कत झेलनी पड़ती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी करने की मांग की है। इसके बारे में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने कहा कि अभी तक डिग्री कॉलेज टौणी में दाखिले को लेकर अधिसूचना जारी नहीं हुई है। अस्थायी शैक्षणिक भवन के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला बारी के पुराने भवन को लेकर पत्राचार चला हुआ है। इसके बारे में शिक्षा निदेशालय से कोई भी निर्देश जारी नहीं हुए हैं।