{"_id":"5d45cdbd8ebc3e6cd666e180","slug":"topper-angry-hamirpur-hp-news-sml302736734","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप न मिलने से छात्रों और अभिभावकों में पनप रहा रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप न मिलने से छात्रों और अभिभावकों में पनप रहा रोष
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को अभी तक लैपटॉप नहीं मिल पाए हैं। इससे मेधावियों और उनके अभिभावकों में रोष पनप रहा है। लैपटॉप देने में दिन प्रतिदिन हो रही लेटलतीफी छात्रों को मायूस कर रही है। इसमें कभी तकनीकी खामियों का हवाला देकर तो कभी सरकार की वजह से इसमें देरी हो रही है।
मेधावी छात्रों के अभिभावकों प्रवीण कुमार, कुलदीप सिंह और संजय शर्मा ने कहा कि इस सत्र को शुरू हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अभी तक बच्चों को लैपटॉप नहीं मिल पाए हैं। अभिभावकों का कहना है कि कि अगर छात्रों को समय रहते लैपटॉप मिल जाते तो पढ़ाई में भी मदद मिलती। छात्र अभी तक लैपटॉप का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से आह्वान किया कि मेधावी छात्रों को जल्द लैपटॉप वितरित किए जाएं। इस संबंध में जिले के स्कॉलरशिप डीलिंग हेड सोमनाथ जगोता ने कहा कि जैसे ही निदेशक कार्यालय से निर्देश आएंगे, मेधावी बच्चों को लैपटॉप वितरित कर दिए जाएंगे।