फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   To curb drug abuse, drug prevention committees have been formed in 14 panchayats and urban bodies.

Hamirpur (Himachal) News: नशे पर नकेल... 14 पंचायतों, शहरी निकायों में नशा निवारण समितियां गठित

Sun, 14 Dec 2025 11:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 14 Dec 2025 11:45 AM IST
विज्ञापन
संबंधित क्षेत्र के स्कूल के प्रमुख होंगे अध्यक्ष और पुलिस कर्मचारी होंगे सचिव
विज्ञापन


15 दिसंबर को करनी होगी पहली बैठक, उपायुक्त ने जारी किए आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नशे पर नियंत्रण करने के लिए स्थानीय निकाय स्तर पर प्रभावी प्रबंध करने के लिए प्रदेश सरकार के निर्णय अनुसार जिला हमीरपुर में भी पहले चरण में तीन शहरी निकायों-नगर निगम हमीरपुर, नगर परिषद सुजानपुर और नादौन, 11 ग्राम पंचायतों- बणी, टिप्पर, बढेड़ा, जोल सप्पड़, मण, फाहल, कड़ोहता, लगमनवीं, भोरंज, भौंखर और धमरोल में नशा निवारण समितियों का गठन कर लिया गया है। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि अभी जिला में नशे से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरी निकायों एवं ग्राम पंचायतों में नशा निवारण समितियों का गठन किया गया है।

इन समितियों में संबंधित क्षेत्र के स्कूल के प्रधानाचार्य या मुख्य अध्यापक को अध्यक्ष और उसी क्षेत्र के थाना या चौकी के पुलिस कर्मचारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। इनमें संबंधित शहरी निकाय के कार्यकारी अधिकारी, ग्राम पंचायत के सचिव या पंचायत सहायक, पटवारी, आशा वर्कर, महिला मंडल या युवक मंडल के प्रतिनिधि, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक या अन्य स्वयंसेवियों को सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी 14 अधिसूचित नशा निवारण समितियों को 15 दिसंबर को पहली बैठक आयोजित करने और इनकी कार्यवाही रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। ये समितियां हर महीने बैठक आयोजित करके रिपोर्ट प्रेषित करेंगी। इन समितियों के मुख्य कार्यों में, क्षेत्र में नशे की स्थिति पर नजर रखना, किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचित करना, जागरुकता गतिविधियां आयोजित करना और नशे की समस्या के निवारण के लिए पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, आबकारी विभाग तथा शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित करना इत्यादि शामिल किए गए हैं। जिला के पुलिस अधीक्षक हर तिमाही के बाद इन समितियों के कार्यों की समीक्षा करेंगे और इसकी रिपोर्ट गृह विभाग को प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed