फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Timetable boards should be installed at bus stops.

Hamirpur (Himachal) News: बस ठहराव स्थलों पर लगाए जाएं समयसारिणी के बोर्ड

Thu, 27 Aug 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 27 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। हमीरपुर से फोरलेन मार्ग होकर विभिन्न गंतव्यों की ओर जाने वाली बसों की समयसारिणी प्रमुख बस ठहराव स्थलों पर लगाने की मांग स्थानीय लोगों ने एचआरटीसी निगम प्रबंधन से की है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि पट्टा लदरौर, ऊखली, भोटा सहित अन्य स्थानों पर सुबह और रात के समय बस का इंतजार करने वालों को बसों के आने-जाने का सही समय पता नहीं चल पाता।
विज्ञापन

स्थानीय यात्रियों विजय कुमार, पवन ठाकुर, दिनेश शर्मा, राजकुमार, सुमन लता, गीता देवी और संतोष कुमारी ने बताया कि कई बार यह पता नहीं चलता कि संबंधित बस ठहराव से गुजर चुकी है या अभी आने वाली है। इससे यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है और जरूरी यात्राएं भी प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने मांग की है कि प्रमुख बस ठहराव स्थलों पर समयसारिणी के बोर्ड लगाए जाएं, जिनमें बस के आने का समय और गंतव्य की स्पष्ट जानकारी हो। इससे यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed